जम्मू-कश्मीर के लिए 13 केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी, मंत्री डॉ जितेंद्र ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जम्मू-कश्मीर पर विशेष ध्यान देने के लिए धन्यवाद दिया, क्योंकि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र शासित प्रदेश के लिए 13 केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी है। डॉ सिंह ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर लिखा, "जम्मू-कश्मीर पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद!"

उन्होंने कहा, "केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केन्द्र शासित प्रदेश में विभिन्न स्थानों के लिए 13 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी। इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक उधमपुर लोक सभा क्षेत्र में आते हैं।" प्रदेश में केंद्रीय विद्यालयों को गूल और रामबन (जिला रामबन), बानी, रामकोट (जिला कठुआ), रियासी, ककरयाल-कटरा (जिला रियासी), रत्नीपोरा, गलांदर-चंद्रहारा (जिला पुलवामा), मुगल मैदान (जिला किश्तवाड़), गुलपुर (जिला पुंछ), ड्रगमुल्ला (जिला कुपवाड़ा), विजयपुर (जिला सांबा) और पंचेरी (जिला उधमपुर) के लिए मंजूरी दी गई है।

ये भी पढ़ें- आइवरी कोस्ट में सड़क दुर्घटना में 26 लोगों की मौत, 28 घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव