गोरखपुर: नीलगाय के बच्चे के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने इनके पास से लाइसेंसी बंदूक ,दो जिंदा कारतूस ,खोखा व कार को किया बरामद गोरखपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिवारीपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार राय क्षेत्र में मामूर थे तभी मुखबिर खास के जरिए सूचना मिला की कार में सवार दो शिकारी नीलगाय को लेकर जा रहे हैं। सूचना पर …

पुलिस ने इनके पास से लाइसेंसी बंदूक ,दो जिंदा कारतूस ,खोखा व कार को किया बरामद

गोरखपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिवारीपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार राय क्षेत्र में मामूर थे तभी मुखबिर खास के जरिए सूचना मिला की कार में सवार दो शिकारी नीलगाय को लेकर जा रहे हैं। सूचना पर विश्वास कर मौके पर पहुंची टीम ने डोमिनगढ़ के पास एक गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें एक नीलगाय का मरा हुआ बच्चा मिला।
तिवारीपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपियो ने अपना नाम मेराज हाशमी पुत्र खुर्शीद हाशमी निवासी मुन्नू भाई का हाता थाना राजघाट दूसरे ने साकिब मसूद पुत्र आसिब मसूद निवासी छोटे काजीपुर थाना कोतवाली बताया । इनके पास से एक लाइसेंसी बंदूक दो जिंदा कारतूस व खोखा मिला।
श्री राय ने बताया कि इनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करके न्यायालय भेजा जा रहा है और कार को जप्त किया गया है और इनके लाइसेंस को निरस्त करने के लिए संबंधित अधिकारी को पत्र लिखा जा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में सूरजकुंड चौकी इंचार्ज विकास कुमार सिंह उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार द्विवेदी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार जयसवाल कांस्टेबल कमल किशोर दीपक सुनील अंजनी यादव शामिल है।

संबंधित समाचार