आज का राशिफल। 07 दिसंबर, 2024

आज का राशिफल। 07 दिसंबर, 2024

मेष

आज प्रणय संबंधों को लेकर तनाव दूर होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। उच्च अधिकारियों से आपको शाबाशी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक आयोजन की तैयारी कर सकते हैं। सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।

वृष

आज आपको सभी काम निष्ठापूर्वक करने चाहिए। विदेशी संस्थान से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। लंबित कार्यों को पूरा करने में अतिरिक्त धन खर्च होगा। दूसरों की परेशानियों को समझते हुए उनकी यथासंभव मदद करेंगे।

मिथुन

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कमीशन से जुड़े कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है।

कर्क

आज कारोबारी गतिविधियों में मेहनत के बाद भी सफलता इच्छानुसार नहीं मिलेगी। आपको आराम पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए। आडंबर और दिखावे के कारण मन में कुंठा पनप सकती है। नया कार्य शुरू करने में जल्दबाजी न करें।

सिंह

आज कारोबारी लक्ष्यों को लेकर योजना बना सकते हैं। सरकारी अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। पिता की संपत्ति प्राप्त हो सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। आपकी दिनचर्या संतुलित रहेगी।

कन्या

आज अधिकतर कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे। बेवजह सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क न रखें। अनावश्यक बातों में अपना समय बर्बाद न करें। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अपना इम्यून सिस्टम बहुत ही अच्छा रखें।

तुला

आज लोग आपकी तरफ आकर्षित रहेंगे। परिवार को लेकर चिंता दूर होगी। साझेदारी वाले प्रोजेक्ट्स में लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। भावनाओं में आकर कोई व्यावसायिक निर्णय न लें।

वृश्चिक

आज कोई बड़ा व्यावसायिक अनुबंध प्रभावित हो सकता है। संपत्ति विवाद के मामले उलझ सकते हैं। डायबिटीज के रोगियों को अपनी सेहत और खानपान को लेकर सावधान रहना चाहिए। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है।

धनु

आज दिन सकारात्मक रहने वाला है। अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। संतान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करें। भाई-बहनों से संबंध काफी मधुर रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय से बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा।

मकर

आज समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना आवश्यक हो जाता है। किसी पर भी अपने विचारों को लादने से बचें। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के मन में रचनात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे।

कुंभ

आज नए कारोबारी अनुबंध होंगे, जो आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगे। रोमांटिक समय बिताएंगे। आपके कार्य व्यवहार की प्रशंसा होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। जॉब में बड़े अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा।

मीन

आज उलझे हुए मामलों को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ज्यादा धन खर्च हो सकता है। गुप्त शत्रुओं को लेकर सावधान रहें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार नम्र रखें। कारोबार में अस्थिरता हो सकती है।