कानपुर में किन्नरों के दो गुटों के बीच संघर्ष: 21 नामजद, 25 अज्ञात पर FIR, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां इलाके में दूसरे के क्षेत्र में नेग मांगने को लेकर बुधवार देर रात किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग हुई थी। जिसमें एक पक्ष से चार किन्नर घायल हो गए थे। वहीं एक कार सवार को पुलिस ने पकड़ा था।

मामले में एक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने नीलम यादव, काजल शुक्ला, पूजा, विनीता यादव, मुस्कान, नैना, मुन्नी, प्रमिला, रजनी समेत 21 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

शुक्रवार को दूसरे पक्ष से किन्नर समाज की प्रमुख और प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन साथी किन्नरों के साथ चकेरी थाने पहुंची। जहां किन्नर नीलम यादव और उनके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

ये भी पढ़े- America गई पत्नी ने पति पर बंधक बनाने व प्रताड़ना का लगाया आरोप...लौट आई Kanpur, महिला बोली- जान लेने तक की कोशिश की

 

 

संबंधित समाचार