अयोध्या: एनसीसी कैडेटों ने कुलपति को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का प्रतीक चिह्न लगाकर किया धन संग्रह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शनिवार को 10/65 बटालियन के कैडेट्स द्वारा धन संग्रह अभियान चलाया गया। कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने दान पेटिका में दान स्वरूप धन प्रदान कर अभियान का शुभारंभ किया। इससे पहले कैडेट्स द्वारा कुलपति को झंडा दिवस का प्रतीक चिह्न लगाया गया। 

कुलपति ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज का दिन जांबाज सैनिकों के प्रति सम्मान देने का दिन है। देश की सेना शौर्य एवं बलिदान के लिए जानी जाती है। यह भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान के प्रति कृतज्ञता को प्रदर्शित करता है। इसमे सभी को शत प्रतिशत योगदान करना चाहिए। जिससे उन शहीद परिवारों को मदद मिल सके। कंपनी कमांडर प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस वर्ष सेना झंडा दिवस धन संग्रह अभियान 7 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हुआ है। 

इस अभियान में एनसीसी कैडेटों ने मुख्य नियंता प्रो एसएस. मिश्रा, प्रो केके वर्मा, प्रो सिद्धार्थ शुक्ला, डॉ. अनिल यादव, डॉ विनोद चौधरी, इंजीनियर आरके सिंह, आशीष मिश्र, शांभवी शुक्ला सहित परिसर के शिक्षकों को सेना झंडा दिवस का प्रतीक चिह्न लगाया। इस अभियान में छात्र प्रतिनिधि ज्ञान चौधरी, सीनियर अंडर ऑफिसर प्रसिद्ध यादव, रिद्धि सिंह, हिमांशु तिवारी, अनुराग यादव, आदित्य पटेल, शिवम मिश्रा, रोशनी पासवान, लक्ष्मी सहित अन्य शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्री शिंदे और पवार ने विधानसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

संबंधित समाचार