सुलतानपुर: साधु के वेश में छात्रों के अपहरण की कोशिश, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंभुआ/सुलतानपुर, अमृत विचार। साधु के  वेश में कार सवार तीन लोगों ने स्कूल जा रहे चार बच्चों को अगवा करने की कोशिश की। किसी तरह भाग कर स्कूल पहुंचे बच्चों ने इसकी सूचना अध्यापक को दी। अध्यापक ने परिजनों को सूचित करते हुए डायल 112 को सूचित किया। ग्रामीणों ने साधु वेश धारण किए अपरहणकर्ताओं को पकड़कर धुन दिया और पुलिस को सौंप दिया।  

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भदैंया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चाचपारा में शनिवार को पढ़ने जा रहे चार छात्रों को साधू वेश धारण किए तीन कार सवार अपरहणकर्ताओं ने अगवा करने की कोशिश की। तीन छात्र तो किसी तरह भाग निकले लेकिन एक बच्चा फंस गया। 

सूझ-बूझ का परिचय देते हुए पकड़े गए बच्चे ने जोर से एक अपरहणकर्ता के हाथ में दांत से काटकर गाड़ी से कूदकर भाग निकला। रोते बिलखते स्कूल पहुंचे चारों छात्रों ने इसकी जानकारी अध्यापक को दी। अध्यापक ने इसकी जानकारी परिजनों को देते हुए डायल 112 को दी। सूचना पर सक्रिय हुए ग्रामीणों ने तीनों साधू वेश धारी अपहरणकर्ताओं को तिवारीपुर के पास पकड़ लिया। 

cats

वहीं, मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने आरोपियों को लंभुआ थाने लाई। वहीं, चारों बच्चों के अभिभावकों ने संयुक्त रूप से लंभुआ थाने पर तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी लंभुआ अब्दुस सलाम ने बताया कि साधू वेश में तीन लोगों को पकड़ा गया है। पूछताछ चल रही है तीनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के है।

ग्रामीणों में भय का माहौल

कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी छात्र सत्यम गुप्ता, प्रांजल, अंश प्रजापति व आदिति शनिवार की सुबह स्कूल जाते समय अगवा करने की कोशिश जब ग्रामीणों को पता चली तो उनमें भय का माहौल है। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। 

वहीं एक स्थानीय ने बताया कि तीनों साधु वेश धारियों की कार सुबह से ही आसपास टहल रही थी। लोगों को शंका है कि साधु वेश धारी बच्चों के अपहरण के लिए ही क्षेत्र में आए हैं। वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा अभी तक मामले के सही खुलासे न कर पाने के चलते लोग तरह तरह की बाते कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - बदायूं : गोवंश को बचाने के चक्कर में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, युवक की मौत

संबंधित समाचार