दीपावली के दिन शाम 7 बजे तक ही चलेगी लखनऊ मेट्रो सेवा
दोनों टर्मिनल स्टेशनों से चलेगी मेट्रोअंतिम ट्रेन दोनों टर्मिनल स्टेशनों से 7 बजे चलेगीनिर्धारित समय से तीन घंटे पहले बंद हो जायेगा संचालन लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) की ओर से चलने लखनऊ मेट्रो दिवाली के दिन तेरह घंटे ही चलेगी । 3 घंटे पहले मेट्रो का संचालन बंद हो जायेगा । लखनऊ …
- दोनों टर्मिनल स्टेशनों से चलेगी मेट्रो
- अंतिम ट्रेन दोनों टर्मिनल स्टेशनों से 7 बजे चलेगी
- निर्धारित समय से तीन घंटे पहले बंद हो जायेगा संचालन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) की ओर से चलने लखनऊ मेट्रो दिवाली के दिन तेरह घंटे ही चलेगी । 3 घंटे पहले मेट्रो का संचालन बंद हो जायेगा ।
लखनऊ मेट्रो के प्रवक्ता पंचानन मिश्रा ने बताया कि जनता की सुविधाओं के लिए मेट्रो सेवाओं का संचालन दीपावली के दिन जारी रहेगा। दीपावली यानी 14 नवंबर के दिन लखनऊ मेट्रो की सेवाएं जारी रहेगी। लखनऊ मेट्रो शाम 7 बजे तक ही चलेगी ।
उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन और चारबाग स्टेशनों से आखिरी मेट्रो सात बजे और सात बजकर 16 मिनट पर रवाना होगी । वहीं, दिवाली की रात को अगर आप मेट्रो से कहीं जाने का विचार कर रहे हैं, तो टाइमिंग का खास ध्यान रखें, क्योंकि उस दिन मेट्रो सेवा रात को अपनी सामान्य टाइमिंग से पहले ही बंद हो जाएगी । हालांकि दिन में मेट्रो अपने सामान्य शेड्यूल के अनुसार ही चलेंगी
डीएमआरसी के अनुसार दिवाली के अवसर पर बुधवार की रात को सभी टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 10 बजे निकल जाएगी। उसके बाद ट्रेन केवल उन्हीं स्टेशनों पर मिलेगी, जो उस रूट पर रास्ते में आएंगे. टर्मिनल स्टेशनों से उसके बाद कोई ट्रेन नहीं चलेगी । यानी रात 10 बजे वाली ट्रेन ही आखिरी ट्रेन होगी। एयरपोर्ट मेट्रो के रूट पर भी यही टाइमिंग लागू रहेगी ।
