महाराष्ट्र: शपथ ग्रहण समारोह में चोरों ने किया हाथ साफ, 11 सोने की चेन समेत लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई के आजाद मैदान में पांच दिसंबर को आयोजित हुए महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कुल मिलाकर 12 लाख रुपये की चीजें चोरी हो गईं, जिसमें सोने की चेन, मोबाइल फोन और नकदी शामिल है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को दी।

आजाद मैदान थाने के अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। आजाद मैदान में हुए भव्य समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि शिवसेना के एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा उद्योग, सिनेमा और राजनीति जगत की शीर्ष हस्तियां मौजूद थीं। समारोह की सुरक्षा के लिए आयोजन स्थल और आसपास के इलाकों में 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

अधिकारी ने बताया, “सोने की चेन, फोन और पर्स चुराने वाले चोरों ने गेट नंबर दो से कार्यक्रम से बाहर निकलने वाले लोगों का फायदा उठाया। पुलिस थाने और अपराध शाखा के कर्मचारी आरोपियों को पकड़ने के लिए काम कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।”

ये भी पढ़ें- Farmers Protest: किसानों ने शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर फिर शुरू किया मार्च, हरियाणा पुलिस ने रोका

संबंधित समाचार