बदायूं: कार से टकराने के बाद ई-रिक्शा में जा घुसी बाइक, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार : ईको कार से टकराने के बाद एक बाइक ई-रिक्शा में जा घुसी थी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों युवकों को रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव दहेना मनिहार निवासी निवासी अरविंद (26) पुत्र राऔतार अपने बच्चों के साथ साढ़ू के घर कुंवरगांव क्षेत्र के गांव दुगरैया में नामकरण संस्कार की दावत खाने आए थे। शनिवार देर शाम वह अपने रिश्तेदार जिला बरेली के कस्बा अलीगंज निवासी अरुण पुत्र दीनदयाल और जिला हरदोई निवासी नन्हें के साथ बाइक से घूमने के लिए निकले थे। 

बदायूं-आंवला मार्ग पर गांव हसनपुर व नंदगांव के बीच ईंट भट्ठे पर उनकी बाइक ईको कार से टकराई और फिर ई-रिक्शा में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार तीनों रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उनके परिजनों को सूचना देकर घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया था। परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में अरविंद ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। 

ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में पीछे से मारी टक्कर, सवारियां घायल
बिसौली कोतवाली क्षेत्र में ग्राम पंचायत परसिया के पास पुलिस चौकी से तीन किमी दूर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारियां लेकर जा रहे ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। ई-रिक्शा दो भागों में बंट गया। उसमें सवार लोग घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां से घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चौकी से कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। लोगों ने ट्रैक्टर चौकी पर खड़ा कराया है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: जमीन में दबी मिली भगवान शिव की मूर्ति व नंदी, पुलिस ने निकलवाई बाहर

संबंधित समाचार