उन्नाव में दंपति के झगड़े की सूचना पर पहुंचे PRV कर्मियों पर चार लोगाें ने किया हमला: वाहन में भी तोड़फोड़, एक गिरफ्तार
उन्नाव, अमृत विचार। पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पंहुचे पुलिस कर्मियों के गांव के कुछ लोगों ने अभद्रता करते हुए मारपीट करने के साथ पथराव कर पीआरवी के शीशे तोड़ दिये।
थाने से फोर्स पहुचनें से पहले हमलावर भाग निकले। तलाश में जुटी पुलिस की टीम ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है। वहीं छह पूर्व इन्हीं उपद्रियों ने पीआरवी की बाइक तोड़ी थी।
अचलगंज थानाक्षेत्र के पड़रीकला गांव निवासी रजयपाल का अपनी पत्नी रिंकी से रविवार को कहासुनी हो गई। जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। माता-पिता में मारपीट देख बेटे शिवांश ने इसकी सूचना फोन से पीआरवी को दी। इस पर पुलिस मौके पहुचीं और दंपति को शांत करा उन्हे समझाने का प्रयास किया।
इस पर पहले रजयपाल ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। इसी दौरान पड़ोसी कल्लू, माधुरी, भूरा व राजकुमार भी घरों से निकल आये पुलिस के आने का विरोध कर वीडियो बनाने लगे। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना थाने में दी तो उन लोगों पथराव शुरू कर दिया। इसमें हेड कांस्टेबल राजेश सिंह और सिपाही पवन को पत्थर लगने से चोटें आईं। साथ ही गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस पर हमले की सूचना पर कार्यवाहक एसओ विनय यादव फोर्स के साथ पहुंचे। लेकिन तब उपद्रवी भाग निकले। घायल सिपाहियों को सीएचसी लाया गया। हालांकि गनीमत रही कि उन्हे गंभीर चोट नहीं आई। बता दे इस गांव में पुलिस पर पथराव की यह दूसरी घटना है।
इससे पहले जुलाई -2024 को भी इन्हीं लोगों ने पीआरवी पर हमला कर बाइक तोड़ दी थी।एसओ विनय यादव ने बताया हमलावरों पर सरकारी काम में बाधा, पुलिस पर पथराव, सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा भी है।
