बदायूं: किसान की मौत, परिजनों का मारपीट से मौत का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिजनों का आरोप, जमीन के विवाद में खेत पर हुई थी मारपीट

बिल्सी, अमृत विचार। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी किसान की रविवार दोपहर लगभग चार बजे मौत हो गई। परिजनों ने पीटने की वजह से मौत का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ उमेश चंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और परिजनों से बात की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

गांव गुधनी निवासी हीरालाल शाक्य (42) पुत्र रामलाल का जमीन को लेकर गांव के लोगों से विवाद चल रहा है। उनके परिजनों के अनुसार खेत की मेड़ को लेकर रविवार को कुछ लोग खेत पर पहुंचे थे। सूचना मिलने पर हीरालाल शाक्य भी खेत पर गए थे। जहां कहासुनी और फिर मारपीट होने लगी। मारपीट में हीरालाल घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर परिजन खेत पर पहुंचे थे। घायल को बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीएचसी पर पहुंची। हीरालाल के परिजनों ने जमीन के विवाद में मारपीट करके की वजह से मौत का आरोप लगाया। पुलिस सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

संबंधित समाचार