Sonia Gandhi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु होने की कामना की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है। 

वह राज्यसभा सदस्य तथा कांग्रेस ससंदीय दल की अध्यक्ष हैं। सोनिया गांधी सोमवार को 78 साल की हो गयीं। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।’’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, “श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं।”

बता दें सोनिया गांधी ने 9 दिसंबर 1946 को इटली के लुसियाना में जन्म लिया था। इसके बाद विदेश में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी। जिसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया था।

 

यह भी पढ़ें:-संविधान को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं राहुल गांधी : अलका लांबा का दावा  

संबंधित समाचार