फर्रुखाबाद में तेंदुए के हमले से वन विभाग के तीन कर्मचारियों सहित एक दर्जन से अधिक घायल: दो स्कूली छात्र भी लहूलुहान
अपर पुलिस अधीक्षक, एडीएम सहित भारी पुलिस फोर्स व प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मऊदरवाजा थानाक्षेत्र में खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा तो होश उड़ गए।जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक तेंदुए ने हमला कर एक किसान और दो छात्रों को घायल कर दिया। कुछ ही देर में वन विभाग के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
तेंदुए ने फिर हमला कर तीन वन विभाग के अधिकारी और कई ग्रामीणों को भी घायल कर दिया। अभी तक एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक और अपर जिलाधिकारी और जिला वन अधिकारी मौजूद है।
मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के ग्राम जसमई के मजरा मटा की मड़ैया में सोमवार सुबह खेतों में तेंदुआ देखा गया। सबसे पहले जसमई निवासी नन्हे पर तेंदुए ने हमला किया। इसके बाद खेत में काम कर रहे पवन कुमार को लहूलुहान कर दिया।

कुछ ही दिन में टेंडन ने हमला कर तीन वन अधिकारी और लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक और अपर जिलाधिकारी भी मौके पर आ गए। घायलों को जिला अस्पताल लोहिया भिजवाया गया है। जिला वन अधिकारी प्रत्यूष कटियार ने बताया कि कानपुर चिड़ियाघर से डार्ड गन को मंगवा लिया गया है। जाल भी लगाया जा रहा है।
