Farmers Protest: दिल्ली जा रहे भाकियू जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज/बहराइच, अमृत विचार। किसान आंदोलन में भाग लेने दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने उनके आवास पर उन्हें नजर बंद कर दिया है। इसके अलावा संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस नजर रख रही है।

बता दें कि गौतम बुद्ध नगर के किसानों के द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर किसान कार्यकर्ता आंदोलनरत हैं। कई दिन से धरना दे रहे किसानों की मांग पूरी न होने के कारण वह दिल्ली कूच कर रहे हैं। इसी दौरान शासन प्रशासन ने बर्बरता पूर्ण कार्रवाई करते हुये कई किसानों को जेल में बंद कर दिया है।

cats

जिसके विरोध में भानू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के आह्वान पर  जिलाध्यक्ष पती राम चौधरी के नेतृत्व में जनपद बहराइच के किसान कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए जाने की तैयारी में थे।

इसकी जानकारी प्रशासन को लगी तो पुलिस द्वारा सोमवार 12 बजे दिन में उनके आवास से  पहले उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया। फिर इसके बाद उनके आवास पर उन्हे नजर बन्द कर दिया गया है। थानाध्यक्ष शीला यादव ने बताया कि संगठन के अन्य किसानों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने राइजिंग राजस्थान समिट का किया उद्घाटन, कहा- भारत का विकास हर क्षेत्र में नजर आता है

संबंधित समाचार