Overspeeding : ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, चचेरे भाईयों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार : जिले में ओवरस्पीडिंग से हो रही मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। रविवार देर रात लखनऊ-बहराइच मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में भिड़ गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार चेचरे भाई मो. जैद (24) और मो. अजीज (25) की मौत हो गई। दोनों ही बाइक से गोंडा में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, पारा थाना अंतर्गत खुशहालगंज निवासी मो. जैद चचेरे भाई अजीज के साथ रविवार को बाइक से गोंड़ा में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर गया था। देर रात दोनों लखनऊ लौट रहे थे। चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास दुर्गापुर मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रक में जा घुसी। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।

ट्रक से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी, जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाईयों को नजदीकी सीएचसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- Police encounter : गले में भगवा गमछा, माथे पर टीका और हाथ में त्रिशूल लेकर करते थे गौ तस्करी

 

 

संबंधित समाचार