बरेली: धनतेरस पर जमकर हुई धनवर्षा, ऑटो सेक्टर में बूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। धनतेरस के साथ पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत हो गई। धनतेरस पर लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की तो कारोबारी भी निहाल हो उठे। सर्राफा कारोबार से लेकर ऑटो सेक्टर, बर्तन कारोबार में उछाल आ गया है। लॉकडाउन में मंदी की चपेट में आए बाजार को उछाल मिला है। वहीं सोना व …

बरेली,अमृत विचार। धनतेरस के साथ पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत हो गई। धनतेरस पर लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की तो कारोबारी भी निहाल हो उठे। सर्राफा कारोबार से लेकर ऑटो सेक्टर, बर्तन कारोबार में उछाल आ गया है। लॉकडाउन में मंदी की चपेट में आए बाजार को उछाल मिला है। वहीं सोना व चांदी के भावों में गिरावट होने से लोगों ने धनतेरस पर आभूषणों की दुकान पर जमकर खरीदारी की।

रियल एस्टेट सेक्टर में भी बूम है। ऑनलाइन कार्य होने में मकान की रजिस्ट्री न फंसे, इसलिए एक दिन पहले यानी बुधवार को ही 90 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्री करा ली। दो दिन धनतेरस मनाई जा रही है। माना जा रहा है कि नवरात्र की तरह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के सीमित दायरे में छूट मिल सकती है।

अनुमान जताया जा रहा कि करीब 250 लोग इन दो दिनों में अपना घर अपने नाम करा सकते हैं। दो पहिया वाहनों के खरीदार भी कम नहीं है। नवरात्र, सहालग से दम भर चुके दो पहिया वाहन बाजार में भी त्योहार की चमक खूब दिख रही है। एजेंसी संचालकों की मानें तो रोजाना करीब 50 वाहनों की बिक्री हो रही है। दीपावली पर धनतेरस की बुकिंग कराने वालों की संख्या करीब दो हजार है।

500 से ज्यादा कारों की बुकिंग हुंडई व मारूति के शोरूम में धनतेरस व दीपावली के लिए करीब 250 कारों की बुकिंग हो चुकी है। अन्य कंपनियों में भी इतनी ही गाड़ियों की डिलीवरी होने का अनुमान है। ऑटोमोबाइल कारोबारियों के अनुसार वाहनों की मांग अब भी है लेकिन स्टाक कम आ रहा है। कम मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई में दिक्कत न होती तो इस त्योहारी सीजन में वाहन बिक्री का आंकड़ा पिछले साल से डेढ़ गुना तक हो सकता था।

बर्तन कारोबारी भी खुश
बर्तन व्यापारी प्रभात किशोर अग्रवाल बताते हैं कि इस बार तांबे और पीतल के बर्तन का चलन फिर से शुरू हुआ है। लोग इसकी मांग कर रहे हैं। तांबे के जग, गिलास ज्यादा बिक रहे हैं। पीतल के भगोने भी बिक रहे हैं। बताया कि पूजा की थाल की वैरायटी मंगाई थी, जिसे ग्राहक पसंद कर रहे हैं। व्यापारियों के मुताबिक, चार करोड़ से अधिक का कारोबार हो सकता है। कोरोना के कारण प्रभावित बाजार को एक अच्छी शुरुआत चाहिए थी जोकि नवरात्र से मिल गई है। दीपावली पर लोग जमकर खर्च कर रहे हैं।

संबंधित समाचार