बदायूं: फंदे से लटका मिला महिला का शव, पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि
सहसवान, अमृत विचार। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
गांव रसूलपुर टप्पा मलसई निवासी संतोष (35) की शादी मनोज कुमार का शव सोमवार रात फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने शव देखा तो चीत्कार मच गया। सूचना मिलने पर संतोष का उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी मायका पक्ष पहुंचा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद परिवार के लोग घर सोए थे। मंगलवार सुबह उनकी बेटी शीला ने मां का शव फंदे पर देखा था। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों को आत्महत्या के कारण की जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि संतोष के देवर की पत्नी ने फंदा लगा लिया था। उसके परिजनों ने संतोष के परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था। सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई थी। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - बदायूं: चार साल की मासूम से दरिंदगी...अकेले घर में ले जाकर किया रेप
