संभल: हथियार व स्मैक बरामदगी में हिस्ट्रीशीटर की पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय में घरों से दो तमंचे व स्मैक की 93 पुड़िये बरामदगी के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मुल्ला अशरद की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों का चालान कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

एएसपी श्रीश्चंद्र, सीओ संभल अनुज कुमार चौधरी व सीओ असमोली आलोक सिद्धू ने सोमवार को सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मोहल्ला दीपा सराय में कार्रवाई की। दीपासराय, तीमरदास सराय व खग्गूपुरा के 13 घरों में जांच की गई थी। इस दौरान पुलिस को मोहल्ला तिमरदास सराय निवासी हिस्ट्रीशीटर मुल्ला अरशद के घर से 93 पुड़िया स्मैक मिली थी। कार्रवाई के दौरान घर पर मुल्ला अशरद नहीं मिला। उसकी पत्नी तरन्नुम को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला कि मुल्ला अरशद की गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी ही स्मैक बेचने का धंधा चलाती थी। इसके के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दीपासराय निवासी मोहम्मद महवर व खग्गूसराय निवासी ताजवर के घर से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए थे। महवर व ताजवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तरन्नुम, मोहम्मद महवर, ताजवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को चालान कर अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार