कानपुर के कल्याणपुर में दरोगा के बेटे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला: मानसिक तनाव में चल रहा था...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में एक दरोगा के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के लोग एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच की।

कल्याणपुर की पुराना शिवली रोड निवासी नंदकिशोर यादव पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर तैनात है। परिवार में पत्नी सुधा, दो बेट नीलू व अनुराग है। उनका तीसरा बेटा 26 वर्षीय अभिषेक उर्फ शीलू  एक प्राइवेट बैंक में सेल्स का काम देखता था। अभिषेक की शादी छह माह पहले रसूलाबाद निवासी शिवानी से हुई थी। सोमवार को परिवार के सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक रिश्तेदार के घर गए थे।

मंगलवार दोपहर घर लौटे परिजनों को अभिषेक का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। परिजन उसे को फंदे से उतार कर हैलट ले गए, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक के पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चलने की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कानपुर में होटल में दुष्कर्म का आरोप लगाकर हंगामा: प्रापर्टी डीलर की पिटाई, पुलिस ने दर्ज की FIR

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात