कासगंज: झोपड़ी में आग लगने से महिला व मवेशी झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मवेशियों को बचाने के प्रयास में झुलसी महिला

कासगंज, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम कांतौर में एक झोपड़ी में आग लग गई। जिससे उसमें बंधे मवेशी झुलस गए। मवेशियों को बचाने के प्रयास में एक महिला झुलस गई। आग लगने पर गांव में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग को बुझाया।

बुधवार की दोपहर गांव कांतौंर निवासी नरपत सिंह पुत्र चरण सिंह की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जानकारी मिलने पर उनकी पत्नी सुधा देवी चीख पुकार करती हुईं मवेशियों को बचाने के प्रयास में जुट गई। जिससे वह आग की लपटों में की चपेट आ गईं और झुलस गई। आग लगते देख ग्रामीण आग को बुझाने के लिए दौड़ पड़े। कोई बाल्टी से पानी तो कोई रेता डालने में जुट गया। ग्रामीणों ने घरों में लगी सबमसिर्बल आदि चलाकर पानी आग पर डाला। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। आग बुझाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लोगों को भय था कि हवा से आग की चिंगारी किसी अन्य की झोपड़ी या छप्पर पर आ जाती तो गांव में बढ़ा अग्निकांड हो सकता था। आग की इस घटना में झोपड़ी में बंधी एक गाय और एक भैंस झुलस गई। घायल महिला सुधा देवी का परिजन ने निजी क्लीनिक पर इलाज कराया है।

ये भी पढ़ें - कासगंज: मोक्षदा एकादशी...हर-हर गंगे के स्वर से गूंज उठे गंगा घाट

संबंधित समाचार