अमरोहा : महिलाओं के सम्मान के साथ सजेगी मुशायरे की महफिल, 8 कवि बांधेंगे समा

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा शहर में 14 दिसंबर की शाम को महिलाओं के सम्मान के साथ मुशायरे की महफिल सजेगी। जिसमें कई कवि समा बांधेंगे। जिसको सुनने को लेकर लोग उत्साहित हैं।

नगर पालिका के टाउनहॉल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा होने जा रहा है। 14 दिसंबर की शाम को 6 बजे से इसका आगाज होगा। इस सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध शायर व कवि शामिल होंगे। मुशायरा व कवि सम्मेलन महिला शक्ति के सम्मान में किया जा रहा है। जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मनित किया जाएगा। मुशायरा और कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध शायर शबीना अदीब, मुमताज नसीम, मंजर भोपाली, अकील नोमानी, वसीम बरेलवी, विष्णु सक्सेना, डॉ. सर्वेश अस्थाना, मंसूर उस्मानी आदि शामिल होंगे। सभी प्रसिद्ध शायर शहर के लोगों के समक्ष अपनी रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे। इनको सुनने के लिए हर शहर के लोग बेताब रहते हैं। मुशायरा व कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर एडीजी रमित शर्मा, मंडलायुक्त आंजनेय सिंह, अमरोहा पालिकाध्यक्ष शशि जैन, जिलाधिकारी निधि गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह मौजूद रहेंगे। मुशायरे की चर्चा शहर समेत जिले के विभिन्न नगर कस्बों में होनी शुरू हो गई है। मुशायरा व कवि सम्मेलन को सुनने के लिए जिले भर से लोग पहुंचेंगे।

 
ये भी पढ़ें - अमरोहा : अखिल भारतीय मुशायरा व कवि सम्मेलन को लेकर अमरोहावासी उत्साहित

संबंधित समाचार