आयुष हत्याकांड: हत्यारोपी महिला पलक कोर्ट में हाजिर, पुलिस मलती रह गई हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार : शहर में चर्चित आयुष गुप्ता हत्याकांड में आरोपी महिला पलक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस को जानकारी होने के बाद भी आरोपित महिला को गिरफ्तार नहीं कर पायी और पुलिस हाथ मलती रह गई। इस हत्याकांड में अभी तक छह लोग गिरफ्तार हुए हैं और दो ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस की गिरफ्त से अभी छह आरोपी फरार हैं।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना निकट श्यामतगंज गौटिया निवासी टेंट व्यापारी दिलीप गुप्ता के बेटे आयुष गुप्ता की 2 दिसंबर को ओसीएफ रामलीला मैदान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता दिलीप गुप्ता ने काजल, पलक, प्रिंस राजपूत, अरविंद वर्मा, आर्यन सिंह, पीयूष राठौर, आदिल, शेखर मौर्या समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। घटना के कई वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने घटना के आस-पास सीसीटीवी कैमरे चेक किए थे। 

सदर बाजार पुलिस ने अब तक प्रिंस, आर्यन सिंह, मोहित, अमन, पीयुष राठौर, मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार करके चालान किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा प्रिंस के कब्जे से बरामद किया था। जबकि आरोपी अरविंद वर्मा ने कोर्ट में हाजिर हो गया था। इस घटना में फरार चल रही काजल की बहन और आरोपी प्रिंस की पत्नी पलक बुधवार की दोपहर कोर्ट में हाजिर हो गई। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। 

सदर बाजार पुलिस को जानकारी थी कि एक आरोपी कोर्ट में सरेंडर हो रहा है। पुलिस कचहरी परिसर के आस-पास लगी थी। लेकिन पुलिस को भनक नहीं लग पाई। पुलिस वापस थाना पर लौट आई है।  इस हत्याकांड में आठ लोग जेल जा चुके हैं। पुलिस की गिरफ्त से छह आरोपी अभी फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पलक और अरविंद को रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सीज खाते से तीन करोड़ निकालने में फंसे बैंक अधिकारी और चीफ ट्रस्टी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन