Lucknow: खिल रही चटख धूप, फिर भी हो रहा ठंड का एहसास

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण चल रही ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में गलन बढ़ा दी है। राजधानी में बुधवार को चटख धूप खिलने के बावजूद दिन में गलन रही। सर्द हवाओं के कारण 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिर गया है। अभी इसे और नीचे जाने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन पूर्व पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्र में दिखने लगा है। उत्तर पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस और गिर सकता है। उन्होंने बताया कि ठंड बढ़ने की संभावना है साथ ही तापमान गिरने के कारण दिन में भी ठंड का एहसास होगा।

Untitled design - 2024-12-12T103507.116

तापमान
दिनांक - अधिकतम न्यूनतम
7 दिसंबर - 25.7 - 9.4
8 दिसंबर - 26.5 - 9.5
9 दिसंबर - 24.3 - 11.0
10 दिसंबर - 24.1 - 10.0
11 दिसंबर - 24.0 - 6.6

यह भी पढ़ेः Mahakumbh 2025: आस्था के महाकुंभ में विकास का आचमन, धर्मोत्सव को कर्मोत्सव मान रहे मोदी-योगी

संबंधित समाचार