Bareilly: PWD के अफसरों का कारनामा, खड़ंजे की जगह दिखाई मिट्टी...स्वीकृत करा ली धनराशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: शाहजहांपुर में पीडब्ल्यूडी के अफसरों पर सड़कों के निर्माण में घपले के आरोप ठेकेदार ने लगाए हैं। आरोप है कि जिन रास्तों पर पहले से खड़ंजे थे, उन्हें मिट्टी का दर्शाकर सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करा ली। ठेकेदार की शिकायत पर चीफ इंजीनियर ने शाहजहांपुर के एसई को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

ठेकेदार शशिकांत ने चीफ इंजीनियर से शिकायत की कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में शाहजहांपुर के निर्माण खंड एक ने शासन को नवनिर्माण कार्यों के जो प्रस्ताव भेजकर स्वीकृतियां कराईं। उसमें जो मार्ग खड़ंजा स्तर के थे, उन्हें भी शून्य दर्शाकर स्वीकृति मंगा ली। इससे निर्माण लागत में 10 से 15 लाख रुपये प्रति किलोमीटर का अंतर आया। यही नहीं अधिकारियों को भी गलत सूचना दी। 

आरोप लगाया कि पिछले दिनों अनुबंध गठित कर कार्य प्रारंभ करा दिए गए लेकिन किसी भी स्तर पर भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया। शिकायत के साथ 10 मार्गों की सूची और काम शुरू होने के पहले के फोटो भी साक्ष्य के तौर पर दिए हैं। चीफ इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि ठेकेदार की शिकायत पर मामले की जांच शाहजहांपुर सर्किल के एसई प्रकाश चंद्र को सौंपी है। एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शाहजहांपुर निर्माण खंड एक के एक्सईन रथिन सिन्हा का कहना है कि किस ठेकेदार ने शिकायत की, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: साइबर ठगों ने युवक के खाते से 4.69 लाख रुपये उड़ाए

संबंधित समाचार