बहराइच: चीनी मिल ने किसानों का 16.93 करोड़ का किया भुगतान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

5 लाख 35 हजार क्विंटल गन्ने की हुई पेराई

जरवलरोड/बहराइच, अमृत विचार। जिले के जरवल रोड में स्थित आईपीएल चीनी मिल की ओर से किसानों का गन्ना खरीद का 16 करोड़ 93 हजार रुपये गुरुवार को उनके खाते में भेज दिया गया है। वहीं अब तक मिल द्वारा 46 हजार क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई की गई है।

जिले के जरवल रोड में आईपीएल चीनी मिल स्थित है। चीनी मिल में 8 दिसंबर तक पेरे गये गन्ना मूल्य का भुगतान 16 करोड़ 93 हजार रुपए की एडवाइस बृहस्पतिवार को बैंकों में भेजी गई है। आईपीएल चीनी मिल जरवल रोड के जीएम टीएस राणा ने बताया कि वर्ष 2024/25 के पेराई सत्र का 8 दिसंबर तक 5 लाख 35 हजार क्विंटल गन्ना पेराई कर, 46 हजार 350 कुंतल चीनी का उत्पादन किया गया है।

जिसका गन्ना मूल्य 16 करोड़ 93 हजार की एडवाइज का भुगतान बृहस्पतिवार को बैंकों में भेजी गई है। आईपीएल चीनी मिल प्रबंधक टीएस राणा ने किसानों से अपील की है कि किसान भाई साफ सुथरा ताजा गन्ना मिल को पहुंचाएं। जिससे खरीद और भुगतान में दिक्कत न हो।

ये भी पढ़ें-

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता