मुरादाबाद: प्रेमिका की हत्या कर फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना इलाके में प्रेमिका की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गश्त के दौरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

दरअसल, मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के बलदेवपुरी पीतल नगरी में बुधवार रात असलम अंसारी ने अपनी प्रेमिका भंवरी देवी की हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपी असलम अंसारी की तलाश कर रही थी। गश्त के दौरान रफातपुर अंडरपास के पास बाइक सवार असलम अंसारी को रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में असलम के पैर में गोली लगी। पूछताछ में उसने भंवरी देवी की हत्या की बात स्वीकार की। आरोपी कटघर थाना इलाके के सिकंदरपुर पट्टी का रहने वाला है।

 

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद: प्रो. सचिन माहेश्वरी ने संभाला गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार

संबंधित समाचार