Kanpur Weather Today: शहर में पांच दिन तक सुबह रहेगी धुंध...ठंडी हवा चलेगी, शरीर ढक कर निकल रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। आने वाले पांच दिनों में सुबह कोहरा रहेगा। ठंडी हवाएं चल सकती हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शहर में हवा की गति 3.2 किमी. प्रति घंटा रह सकती है। जिससे लोगों को ठंड का अहसास होगा। 

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है। सड़क किनारे सो रहे लोगों रैन बसेरों में पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जोनवार टीम गठित की है।

पूर्वी जोन में एडीएम आपूर्ति, अपर पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय व जोनल अधिकारी नगर निगम विद्यासागर, पश्चिमी जोन में एडीएम, अपर नगर में स्टेट छह, जोनल अधिकारी नगर निगम राजेश सिंह और अपर पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। 

सेंट्रल जोन में एडीएम न्यायिक, अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय, जोनल अधिकारी नगर निगम राजेश सिंह और अपर पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी और दक्षिण जोन में एडीएम वित्त, अपर नगर मजिस्ट्रेट फर्स्ट, जोनल अधिकारी विनय प्रताप, अपर पुलिस आयुक्त स्तरीय अधिकारी को जिम्मेदारी दी है। गठित टीम प्रतिदिन शाम से रात तक निर्धारित जोन में भ्रमण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: आईआईटी छात्रा से शारीरिक संबंध में एसीपी पर एफआईआर, छात्रा का आरोप- कुंवारा बताकर शादी का झांसा देकर संबंध बनाए

संबंधित समाचार