झांसी: NIA की टीम पर हमला कर मुफ्ती को जबरन हिरासत से छुड़ाया था, 11 नामजद व 100 अज्ञात पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी, अमृत विचार। झांसी में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिये गये एक मुफ्ती को एनआईए टीम पर हमला करके जबरन छुड़ाने के आरोप में शुक्रवार को 11 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

दरअसल एनआईए की एक टीम ने गुरुवार को विदेशी वित्तपोषण के एक मामले में पूछताछ के लिये मुफ्ती खालिद को उसके घर पर छापा मारकर हिरासत में लिया था। इसकी सूचना मिलने पर मोहल्ले के लोग एकजुट हो गए। लोगों की भीड़ ने एनआईए की टीम से धक्का-मुक्की की और खालिद को छुड़ाकर अपने साथ ले गयी। 

मामले में 11 नामजद और 100 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ एनआईए की टीम पर हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने और हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छुड़ाने के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: गंगा में गिरते नालों के पानी की होगी जांच, नगर आयुक्त ने गठित की कमेटी

 

संबंधित समाचार