लखीमपुर खीरी : तीन दिन से लापता मूक बधिर किशोर का गन्ने के खेत में मिला शव, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना शारदा नगर क्षेत्र के गांव चमेली में गन्ने के खेत में मूक बधिर 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह बुधवार की शाम से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच तेज कर दी है।

गांव चमेली निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र पुनीत मूक बधिर है। वह बुधवार की शाम घर से निकला था। उसके बाद वापस घर नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। आसपास के खेत भी खंगाले और रिश्तेदारियों में भी पता किया, लेकिन पुनीत का काेई पता नहीं चल सका। पुत्र का पता न लगने पर उन्होंने गुरुवार काे थाना शारदा नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार की सुबह  परिजन खेतों की तरफ तलाश करने गए तो गाँव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में पुनीत का शव पड़ा मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिवार वालों के  मुताबिक पुनीत की नाक और मुंह से खून निकल रहा था। गाल और गर्दन पर भी चोट की वजह से काले निशान थे। घर वालों ने हत्या का आराेप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने बताया कि गांव के लोगों ने पुनीत को  बुधवार की रात करीब नौ बजे गांव में ही स्थित पुराने घर की तरफ टहलते हुए देखा था।  प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मौर्य ने बताया कि शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं थे। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : बकरी चराने गए चरवाहे पर बाघ ने किया हमला, घायल 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात