दीपावली पर राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनायें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने त्योहार के अवसर पर कोरोना से बचने को भी कहा है । राज्यपाल पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है …


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने त्योहार के अवसर पर कोरोना से बचने को भी कहा है ।

राज्यपाल पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि वैभव और प्रकाश का प्रतीक पर्व दीपावली भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों का संवाहक है, जो हमें अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह दीपावली पर्व समाज में सम्पन्नता एवं समृद्धि लाये ताकि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके। कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में सावधान और सतर्क रहें, भीड़भाड़ से बचें तथा सामाजिक दूरी के साथ मास्क का प्रयोग करते हुए दीपावली पर्व का आनन्द लें।

शुक्रवार को जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपावली अन्धकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य एवं अधर्म पर धर्म की विजय का उत्सव है। यह कपट व कटुता पर सरलता व सद्भाव की विजय का भी द्योतक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली पर्व का आयोजन तब से होता आ रहा है, जब लंका विजय एवं 14 वर्ष के वनवास के पश्चात भगवान श्रीराम, माता सीता और अपने अनुज लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या पहुंचे थे। उनके आगमन पर अयोध्यावासियों ने हर्षोल्लास से अमावस की काली रात को दीपकों के प्रकाश से आलोकित कर दिया। प्रकाश पर्व दीपावली उसी परम्परा को जीवन्त करता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परम्परा को दीपोत्सव के आयोजन के माध्यम से पुन: प्रतिष्ठित कर, सम्पूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित करा रही है। मुख्यमंत्री ने दीपावली के अवसर पर समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सामाजिक दूरी का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

संबंधित समाचार