कासगंज में आवास विकास में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी युगल: पुलिस ने दोनों को पकड़ कर परिजनों के किया सुपुर्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। शहर के आवास विकास कॉलोनी में आपत्तिजनक हालत में प्रेमी युगल रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया है। स्थानीय लोगों ने मकान का गेट बंद कर घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की, लड़के के परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया है।

शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित धोबीघाट के पास सिटी मुहल्ला निवासी जयप्रकाश का मकान है। मकान अधिकतर बंद रहता है। शनिवार की दोपहर मकान मालिक के बेटे का मित्र अपनी प्रेमिका को लेकर बाइक से पहुंचा। प्रेमिका को मकान में घुसते हुए कॉलोनी की महिलाओं और लोगों ने देख लिया। तमाम लोग एकत्रित हो गए।  

इसी बीच कॉलोनी की महिलाओं ने कमरे का बाहर से गेट बंद कर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर चौकी इंचार्ज ने रामप्रकाश ने गेट को खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। दोनों प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में पड़े मिले। वह देखकर बैरंग लौट आए। बाद में महिलाओं को लेकर दुबारा अंदर घुसे। दोनों से जानकारी की, लेकिन दोनों काफी देर तक पुलिस को गुमराह करते रहे। 

पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया और काफी हिदायत दी। बाद में पुलिस ने लड़का, लड़की को अपने अपने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसी बीच तमाशा देखने को वालों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान तरह-तरह की चर्चांए होने लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह लड़का, लड़की कई बार रंगरेलियां मनाने मकान में आते है। 

आवास विकास कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने प्रेमी युगल को बंद करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पहुंच कर दोनों प्रेमी युगलों को पकड़ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मकान में लड़की लडका आने को लेकर कॉलोनी के वाशिंदो में काफी आक्रोश था।- रामप्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज, आवास विकास कॉलोनी

ये भी पढ़ें- यूपी में अजब-गजब मामला: एक ही नंबर पर दो अलग-अलग दौड़ रहीं स्कूटी...ऐसे सामने आया मामला

 

संबंधित समाचार