ऐसा ज्ञान जॉर्ज सोरोस से आता है... भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के भाषण पर किया कटाक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने संसद में दिये राहुल गांधी के भाषण में ‘‘एकलव्य की तपस्या’’ सहित अन्य टिप्पणियों को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेता पर तंज कसा। भाजपा प्रवक्ता एवं सांसद संबित पात्रा और पार्टी के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने गांधी के भाषण के वीडियो के कुछ अंश ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कटाक्ष किया। 

लोकसभा में गांधी ने गुरु द्रोणाचार्य और एकलव्य की गाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे एकलव्य का अंगूठा कटा था, उसी तरह सरकार पूरे देश के युवाओं का अंगूठा काट रही है। राहुल  गांधी की टिप्पणियों को लेकर पात्रा ने कहा कि ‘‘ऐसा ज्ञान जॉर्ज सोरोस से आता है।’’ मालवीय ने कहा, ‘‘वे (राहुल गांधी) निर्विवाद रूप से गलतियों के बादशाह हैं।’’

सदन में राहुल गांधी के भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हंसते हुए देखे गए। राहुल गांधी ने दावा किया कि हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर ने संविधान के बारे में कहा था कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है।  

यह भी पढ़ें:-लोकसभा में संविधान पर चर्चा: रविशंकर प्रसाद ने राहुल पर कसा तंज, कहा- ‘ट्यूटर’ बदलना बहुत जरूरी है

संबंधित समाचार