अमेरिकी चुनाव सुरक्षा अधिकारियों ने धोखाधड़ी का दावा किया खारिज, ट्रंप के लिए कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के चुनाव सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव में धोखाधड़ी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि इसके कोई सबूत नहीं है और 2020 राष्ट्रपति चुनाव अमेरिका के इतिहास के सबसे सुरक्षित चुनाव थे। रिपब्लिकन राष्ट्रपति ट्रंप लगातार चुनावी धोखाधड़ी के निराधार दावे कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक …

वाशिंगटन। अमेरिका के चुनाव सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव में धोखाधड़ी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि इसके कोई सबूत नहीं है और 2020 राष्ट्रपति चुनाव अमेरिका के इतिहास के सबसे सुरक्षित चुनाव थे।

रिपब्लिकन राष्ट्रपति ट्रंप लगातार चुनावी धोखाधड़ी के निराधार दावे कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की दो समितियां, जिन्होंने अमेरिकी मतदान प्रणाली की सुरक्षा के लिए काम किया था। उन्होंने गुरुवार को कहा कि मतदान प्रणाली के माध्यम से किसी तरह की गड़बड़ी करने, मतों के बदले जाने या किसी भी तरह की छेड़छाड़ के कोई सबूत नहीं है।

संघीय चुनाव की रक्षा के प्रयासों की अगुवाई करने वाली समितियों के सदस्यों ने कहा कि राज्यों में कड़ी टक्कर होने पर , कई बार मतों की दोबारा गिनती की जाती है। 2020 राष्ट्रपति चुनाव में जहां भी कांटे की टक्कर थी, वहां हरेक मत के दस्तावेज मौजूद है, जिससे आवश्यकता होने पर दोबारा उनकी गिनती की जा सके। बयान में कहा, यह सुरक्षा और लचीलेपन का एक अतिरक्ति लाभ है। यह प्रक्रिया किसी भी गलती या त्रुटियों की पहचान कर उसमें सुधार का मौका देती है। मतदान प्रणाली के माध्यम से किसी तरह की गड़बड़ी करने, मतों के बदले जाने या किसी भी तरह की छेड़छाड़ के कोई सबूत नहीं है।

संबंधित समाचार