बहराइच हिंसा के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई, तीन लोगों का असलहा लाइसेंस किया रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के महराजगंज बाजार में 13 अक्टूबर को सांप्रदायिक हिंसा में रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के बाद थानाध्यक्ष की रिपोर्ट पर डीएम ने तीन लोगों के असलहे का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। तीनों असलहा को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

राम गांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा (23) 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में जा रहा था। जुलूस हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में पहुंची थी। तभी दो समुदाय में हिंसा फैल गई थी। इस हिंसा में दबंगों ने राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।लाइसेंसी बंदूक से मारी गई गोली की जांच थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी कर रहे थे। 

थानाध्यक्ष ने शनिवार को डीएम मोनिका रानी को रिपोर्ट सौंपी। जिसके बाद डीएम ने असलहे का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। जिन लोगों के लाइसेंस निरस्त हुये हैं, उनके नाम हाजी मसउद अहमद, हाजी मोहम्मद अहमद और अब्दुल हमीद बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-लोकसभा में संविधान पर चर्चा: रविशंकर प्रसाद ने राहुल पर कसा तंज, कहा- ‘ट्यूटर’ बदलना बहुत जरूरी है

संबंधित समाचार