विदेशी मुद्रा भंडार 3.24 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 654.9 अरब डॉलर पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में गिरावट होने से 06 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.24 अरब डॉलर लुढ़ककर 654.9 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.5 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 658.1 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 06 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.23 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 565.6 अरब डॉलर पर आ गई। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 4.3 करोड़ डॉलर गिरकर 66.9 अरब डॉलर रह गया।

वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 2.5 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में 1.2 करोड़ डॉलर के इजाफे के साथ 4.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें- EPFO New Rule: ईपीएफओ के सदस्यों को जल्द मिलेगी ATM से निकासी की सुविधा

संबंधित समाचार