जम्मू कश्मीर: गुपकर घोषणापत्र गठबंधन में शामिल हुई कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति (जेकेपीसीसी) शुक्रवार को गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीजीएडी) में शामिल हो गई। गठबंधन की बैठक में कांग्रेस के दो नेता शामिल हुए। बता दें कि नेशनल कांफ्रेस के फारूक अब्दुल्ला इसके अध्यक्ष हैं और पीडीपी अध्यक्ष मुफ्ती गठबंधन की उपाध्यक्ष हैं। मुफ्ती के आवास के बाहर कांग्रेस नेता गुलाम नबी …


श्रीनगर। जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति (जेकेपीसीसी) शुक्रवार को गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीजीएडी) में शामिल हो गई। गठबंधन की बैठक में कांग्रेस के दो नेता शामिल हुए। बता दें कि नेशनल कांफ्रेस के फारूक अब्दुल्ला इसके अध्यक्ष हैं और पीडीपी अध्यक्ष मुफ्ती गठबंधन की उपाध्यक्ष हैं।

मुफ्ती के आवास के बाहर कांग्रेस नेता गुलाम नबी मोंगा ने संवाददाताओं से कहा कि हम गठबंधन के साथ हैं। नेकां के कश्मीर अध्यक्ष नासिर असलम वनी ने कहा कि कांग्रेस ने आश्वासन दिया है कि वह गठबंधन का हिस्सा होगी और डीडीसी के चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा होगी। दोनों वरिष्ठ नेता बैठक में भी मौजूद थे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह गठबंधन और डीडीसी चुनाव में भी शामिल होंगे।

संबंधित समाचार