इटावा में सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में विद्युत पैनल में लगी आग: टला बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के प्रशासनिक भवन में मंगलवार शाम चार बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से विद्युत पैनल में अचानक आग लग गई। घटना के बाद पूरे प्रशासनिक भवन में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। 

प्रशासनिक भवन में स्थित सांकाय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर आदेश कुमार कार्यालय है। कार्यालय के लगे बाहर विद्युत पैनल में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। इस दौरान कार्यालय और भवन में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीन बाबू ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत फायर कर्मियों को सूचना दी। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर फायर सिलेंडर की मदद से आग को काबू में कर लिया।

इस घटना ने विद्युत विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है। प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रोफेसर डॉ पीके जैन एवं प्रतिकुलपति प्रो. डॉ रमाकांत यादव व अन्य अधिकारियों के कार्यालय स्थित होने के बावजूद विद्युत व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है। समय रहते आग पर काबू पाना राहत की बात रही, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

विश्वविद्यालय के कुलसचिव चंद्रवीर सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, लेकिन समय रहते उसे बुझा लिया गया। उन्होंने कहा कि घटना में कोई बड़ी हानि नहीं हुई है, लेकिन विद्युत पैनल की जांच कराई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

ये भी पढ़ें- हमारी मांगें पूरी करो: फिल्म शोले स्टाइल में पानी की टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारी, इटावा में अनोखा प्रदर्शन देख अधिकारियां के फूले हाथ-पांव

संबंधित समाचार