Kanpur News : कानपुर में शतरंज खिलाड़ियों का मेला गैंजेज क्लब आज से

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। बुधवार को देश के विभिन्न प्रांतों से शतरंज के खिलाड़ियों का जमघट गैंजेज क्लब में जुटेगा। करीब तीन साल बाद यह नजारा शहर को देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश शतरंज खेल संघ द्वारा आयोजित कृष्णगोपाल कपूर स्मारक अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 18 से लेकर 22 दिसंबर तक होगा। गैंजेज क्लब में आयोजित 11 लाख की इस इनामी प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रांतों से 250 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

अब तक 205 खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। इससे पहले गैंजेज क्लब में ही 20 लाख रु.के पुरस्का वाली सीनियर नेशनल शतरंज चैंपियनशिप 2021 का आयोजन 13 से 20 अप्रैल तक किया गया था। शतरंज खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय कपूर थे। यह 11 राउंड की स्विस सिस्टम चैंपियनशिप एशियाई कॉंटीनेंटल चैंपियनशिप के लिए महत्वपूर्ण आयोजन था।

उत्तर प्रदेश शतंरज खेल संघ के अध्यक्ष कार्तिक कपूर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का फॉर्मेट क्लासिकल 90+30 टाइम कंट्रोल है। उनका कहना है कि दूसरी प्रतियोगिता 4 से 7 जनवरी 2025 को नोएडा में खेली जाएगी। यह भी 11 लाख की इनामी प्रतियोगिता जो कि 60+30 टाइम कंट्रोल के क्लासिकल फॉर्मेट में खेली जाएगी। कार्तिक का कहना है कि शतंरज खेल को ज्यादा से ज्यादा लोकप्रिय बनाने की दिशा में ये आयोजन किए जाएंगे। यह ओपेन प्रतियोगिता होगी।

7 से लेकर 85 वर्ष की आयु तक के कुल 16 श्रेणियों में खिलाड़ियों को बांटा गया है। इस प्रतियोगिता में गोविंद चतुर्वेदी, कीर्ति कुमार, वजीर अहमद जैसे दिग्गज शतरंज के खिलाड़ी भाग लेंगे। रामपुर से वजीर अहमद तो नवाबी खानदान से ताल्लुक रखते हैं। दो ग्रैंड मास्टर भी इस प्रतियोगिता में आएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन कोपेस्टेट चेयरमैन विजय कपूर करेंगे इस अवसर पर फिडे के एशिया अध्यक्ष डॉ.संजय कपूर, एके रायजादा व अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें- kannauj news : विधायक निधि खर्च करने में समाज कल्याण मंत्री फिसड्डी

संबंधित समाचार