Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विदेशी पूंजी की निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 149.31 अंक की गिरावट के साथ 80,535.14 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 62.9 अंक फिसलकर 24,273.10 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, अदाणी पोर्ट्स, मारुति और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयरों में तेजी रही। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,409.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

ये भी पढ़ें- Oil Export: बीएन समूह खाद्य तेल कारोबार के विस्तार के लिए अफ्रीका में एक अरब डॉलर का करेगा निवेश 

संबंधित समाचार