सैनिकों के सम्मान में एक दीया जरूर जलाएं: मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की कि वे इस त्योहार के दिन सैनिकों के सम्मान में एक दिया जरूर जलाएं। उन्होंने कहा कि उनकी अनुकरणीय बहादुरी के लिए शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती। मोदी ने ट्वीट किया, “इस …

नई दिल्ली। दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की कि वे इस त्योहार के दिन सैनिकों के सम्मान में एक दिया जरूर जलाएं। उन्होंने कहा कि उनकी अनुकरणीय बहादुरी के लिए शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती।

मोदी ने ट्वीट किया, “इस दीपावली हम सभी एक दीया उन सैनिकों के सम्मान में जलाएं जो निडर होकर देश की रक्षा करते हैं। सैनिकों की अनुकरणीय बहादुरी के लिए उनके प्रति शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती। हम सीमाओं पर डटे सैनिकों के परिवार वालों के प्रति भी कृतज्ञ हैं।”

प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अपने मासिक रेडिया कार्यक्रम मन की बात में भी देशवासियों से यह अपील की थी। उन्होंने इससे संबंधित अपने संबोधन की एक क्लिपिंग भी साझा की। मोदी की इस अपील के बाद भाजपा ने भी लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडया पर सैनिकों के सम्मान में दिया जलाते अपनी तस्वीरें साझा करें।

संबंधित समाचार