Kannauj: सहेली से प्रेम परवान चढ़ा तो लाखों खर्च कर शिवांगी बन गई लड़का, परिजनों की सहमति से रचाई शादी, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कन्नौज, अमृत विचार। प्रेम भी अजब रंग दिखाता है कभी-कभी। यूं तो समाज में एक ही लिंग के लोगों में प्रेम व शादी को हेय नजर से देखा जाता है लेकिन कन्नौज शहर में कुछ अलग ही हुआ है। दो युवतियों के बीच परवान चढ़ा तो लड़कों से रहन सहन वाली युवती ने अपना लिंग ही बदलवा लिया और युवक बन गई। नवंबर के महीने में दोनों ने परिजनों की सहमति से शादी कर ली। मामला सामने आया तो शहर में चर्चा का विषय बन गया।

सदर कोतवाली के मोहल्ला देविन टोला निवासी इंद्र गुप्ता की सबसे छोटी बेटी शिवांगी उर्फ रानू लड़कों की तरह रहती थी। उसकी दोस्ती भी लड़कों से ज्यादा होती थी। वह पिता के साथ ज्वेलरी की दुकान पर बैठ कर सहयोग करती थी। कुछ महीने पहले उसकी दुकान पर ज्योति नाम की युवती पहुंची और पार्लर खोलने के लिये कमरा मांगा। 

उसने अपने मकान में कमरा दे दिया। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। बात यहां तक पहुंची कि दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। इसके लिए शिवांगी ने लिंग परिवर्तन कराने की ठान ली। उसने लखनऊ समेत दिल्ली के कई डाक्टरों से बात की। एक डॉक्टर ने उसे 7.5 लाख रुपये खर्च आने की बात बबताई। इस पर वह सहमत हो गई। इस के बाद उसने जेंडर चेंज कराने के लिये तीन आपरेशन कराये। 25 नवंबर को दोनों परिवारों की सहमति से दोनों की शादी हो गई। 

अब इस शादी के फोटो व वीडियो सामने आने के बाद चर्चा होने लगी है। बताया गया कि अभी चौथा ऑपरेशन और होना है। इसके बाद शिवांगी पूरी तरह से लड़का बन जाएगी। यह भी पता चला है कि यह जोड़ी लिव इन में रह रही थी और इसका बकायदा रजिस्ट्रेशन भी है। शिवांगी के पिता के चार बच्चे हैं जिसमें एक बेटा भी है। अब उनके दो बेटे और दो बेटी हो गए। शहर में यह मामला खासा चर्चा का विषय बना है।

यह भी पढ़ें- उन्नाव में युवक की हत्या करके अर्धनग्न हालत में फेंका शव; कुकर्म किये जाने की आशंका, गांव के युवकों पर आरोप

 

संबंधित समाचार