यूएफा ने कोरोना के कारण नार्वे मैच किया रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नियोन। यूरोपीय फुटबॉल संघ (यूएफा) ने कहा कि उसने नार्वे का नेशन्स लीग का मैच रद्द कर दिया है। टीम में कोविड-19 का एक मामला सामने आया है जिससे वह रोमानिया की यात्रा नहीं कर सकती।अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में इस मैच के आयोजन के लिये कोई उपलब्ध तारीख नहीं दिख रही है। जिससे नार्वे पर इस …

नियोन। यूरोपीय फुटबॉल संघ (यूएफा) ने कहा कि उसने नार्वे का नेशन्स लीग का मैच रद्द कर दिया है। टीम में कोविड-19 का एक मामला सामने आया है जिससे वह रोमानिया की यात्रा नहीं कर सकती।
अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में इस मैच के आयोजन के लिये कोई उपलब्ध तारीख नहीं दिख रही है। जिससे नार्वे पर इस मैच को 0-3 से गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। रोमानिया के खिलाफ बुकारेस्ट में मुकाबला रविवार को खेला जाना था। यूएफा ने कहा कि उसने इस मामले पर फैसला लेने के लिये इसे अनुशासनात्मक समिति के सुपुर्द कर दिया है।

संबंधित समाचार