UP Weather Update: आज से बदलेगा मौसम, गिरेगा पारा बढ़ेगी ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

 सुबह-रात को ठंड, दिन में सामान्य

लखनऊ, अमृत विचार: मौसम का मिजाज आज से फिर बदल सकता है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान गिरने के कारण ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 और 28 तक हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। सुबह और शाम ठंड है, जबकि दिन में राहत है।

रविवार को धूप के कारण गलन और ठिठुरन कम रही। हवा पूर्व दिशा से चली। अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सतही स्तर पर बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाएं कम होंगी। जिससे अगले 48 घंटों के दौरान 22 एवं 23 दिसंबर को तापमान में गिरावट हो सकती है। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण 24 दिसंबर से पुन: पूर्व दिशा से हवा चलेगी और तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। साथ ही सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 और 28 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बीते दिनों का तापमान
दिनांक - अधिकतम न्यूनतम
15 दिसंबर - 25.2 - 5.5
16 दिसंबर - 26.2 - 7.4
17 दिसंबर - 26.8 - 8.3
18 दिसंबर - 26.9 - 9.2
19 दिसंबर - 24.3 - 9.0
20 दिसंबर - 25.3 - 9.0
21 दिसंबर - 25.1 - 9.1

यह भी पढ़ेः UPPSC PCS Prelims 2024: यूपी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा आज, 5 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे Exam...सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

संबंधित समाचार