बहराइच: दूल्हे की अरमानों पर फिरा पानी, बिना दूल्हन के लौटी बारात, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फखरपुर/बहराइच, अमृत विचार। जिले के फखरपुर कस्बे में रविवार को बरात आई, लेकिन दहेज की मांग और अधिक होने पर दुल्हन की विदाई नहीं हुई। बिना दुल्हन के बारात वापस चली गई। फखरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी तसीम अहमद उर्फ बचाऊ की बेटी का निकाह सराय जगना गांव निवासी नूर आलम पुत्र अलीम खान से तय हुआ था। 

तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार दोपहर को दूल्हा बारात लेकर फखरपुर कस्बा पहुंचा। इसी दौरान दूल्हे पक्ष से बुलेट बाइक के साथ और अधिक दहेज की मांग की गई। जिस पर लड़की पक्ष ने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और बात थाने तक पहुंच गई।

दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई। लड़की पक्ष से अब तक दिए गए दहेज और खर्च की मांग की गई। लेकिन दूल्हा पक्ष ने दहेज वापस देने से इनकार कर दिया बिना दुल्हन के बरात लेकर वापस लौट गए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अगर समझौता नहीं होगा तो केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-PCS Prelims Exam: अनुपस्थित रहे 6811 अभ्यर्थी, डीएम के साथ अधिकारी करते रहे परीक्षा केंद्रों का भ्रमण


संबंधित समाचार

टॉप न्यूज