कासगंज: पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव, ईंट भट्ठा पर करता था काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: थाना सोरों क्षेत्र में ईंट भट्ठा मजदूर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव गांव में शीशम के पेड़ पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना को लेकर परिवार कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

सोरों थाना क्षेत्र के गांव गंगावास निवासी अरुण कुमार पुत्र ओमकर सिंह नगला भूतल स्थित बाबूराम सागरपुर गांव निवासी के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह सात बजे के तकरीबन भट्ठा से मात्र 200 मीटर दूरी पर जाकर शीशम के पेड़ पर लटकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र मौके पर पहुंच गए। 

उन्होंने भट्टा मजदूर और मृतक के परिजनों से जानकारी की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ। इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि ईंट भट्ठा मजदूर ने फंदे से लटक कर आत्म हत्या कर ली है। फोरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- कासगंज: बेटे की प्रेमिका के परिजनों ने की थी मारपीट, इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत

संबंधित समाचार