रामपुर : सड़क किनारे खड़े दंपती को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मजदूर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 घायल महिला को कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती

जरीफ अहमद का फाइल फोटो और जिला अस्पताल में खड़े जरीफ अहमद के परिजन।

रामपुर, अमृत विचार। हाईवे किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे दंपती को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में जिससे मजदूर की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती  कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोपहर बाद उसका दफन हो गया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी जरीफ अहमद उम्र 34 वर्ष अपनी पत्नी शाहजहां के साथ रविवार शाम को दलपतपुर जाने के लिए कोसी पुल के पास स्थित एक होटल के किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने दंपती को टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जरीफ को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद जिला अस्पताल में रिश्तेदार आ गए। शव को देखकर रोना पीटना मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। अजीतपुर में दोपहर को दफन कर दिया गया। मृतक जरीफ अहमद के चार बच्चे हैं। वह मेहनत मजदूरी करके बच्चों का पेट पाल रहा था।

ये भी पढे़ं : रामपुर: मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की गोली से हुआ घायल

संबंधित समाचार