शाहजहांपुर: सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची को मोहल्ले का एक युवक बहला-फुसलाकर रेलवे लाइन के पास ले गया और दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में बच्ची घर पहुंची तो परिजन घबरा गए और उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची को मोहल्ले का एक युवक बहला-फुसलाकर रेलवे लाइन के पास ले गया और दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में बच्ची घर पहुंची तो परिजन घबरा गए और उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।

थाना रोजा क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति की दो बेटियां रविवार शाम को घर के बाहर खेल रही थीं। मोहल्ला का शोभित आया और छोटी बहन को बहला-फुसलाकर साइकिल पर बैठाकर ले गया। आरोपी ने स्कूल के पीछे रेलवे लाइन के पास बच्ची से रेप किया और फरार हो गया। बच्ची किसी तरह घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिजन सन्न रह गए। बच्ची ने रो-रोकर घटना परिजनों को बताई। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

“बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।” -दिलीप सिंह यादव, कार्यवाहक थानाध्यक्ष रोजा

संबंधित समाचार