8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला अधिकारी गिरफ्तार...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : पड़ोस में रहने वाली 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला सिंचाई विभाग का सेवानिवृत्त अधिकारी पिछले एक माह से पुलिस को मुखानी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार था। एक माह बाद पुलिस ने अब आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां सेउसे जेल भेज दिया गया। 

मुखानी थाना क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया था कि 24 नवंबर 2024 को उसके पड़ोस में रहने वाले सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अ​धिकारी गोपाल भोजक (65 वर्ष) ने उसकी 8 साल की बेटी को टॉफी देने के बहाने कमरे में बुलाया। यहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। वहां से किसी तरह निकलकर बच्ची घर आई और मां को आपबीती सुनाई।

25 नवंबर को बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया ​था। मामले की जांच महिला एसआई दीपा जोशी कर रही थी। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सोमवार को आरोपी गोपाल भोजक को चंबल पुल से गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार