अयोध्या: अब कीटों से निजात पर शोध करेगा कृषि विश्वविद्यालय, अंतरराष्ट्रीय समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुमारगंज/अयोध्या, अमृत विचार। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और इंटरनेशनल सेंटर ऑफ इन्सेक्ट फिजियोलॉजी एंड इकोलॉजी (आईसीआईपीई), नैरोबी, केन्या के बीच एक अंतरराष्ट्रीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह व आईसीआईपीई के महानिदेशक डॉ. अब्दुतेनकोआनो ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

कुलपति ने कहा कि आईसीआईपीई कीट-पतंग पारिस्थितिकी के माध्यम से अपने वैज्ञानिक समाधानों के लिए विश्व प्रसिद्ध है जो कृषि- पारिस्थितिकी खेती की आधारशिला है। 50 से अधिक अफ्रीकी देशों में सक्रियता है। इस समझौता हस्ताक्षर से दक्षिण साझेदारी के तहत शिक्षा और अनुसंधान को मजबूती मिलेगी। दोनों संस्थान के छात्र-छात्राओं को एक दूसरे जगह पर शिक्षा ग्रहण करने का भी मौका मिलेगा। 

यह समझौता ज्ञापन छात्रों के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान, विशेषज्ञ सहयोग और अनुभवात्मक सीखने के अवसरों के लिए एक रूपरेखा स्थापित करेगा।  समझौता को सक्रिय रूप से सुविधाजनक बनाने वाले कृषि विवि के प्रोफेसर संजीत कुमार ने बताया कि यह साझेदारी दोनों संस्थानों के शोधकर्ताओं लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह व्यवहारिक समाधान प्रदान करने के लिए वैज्ञानिक ज्ञान को समन्वित करती है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: गृहमंत्री माफी न मांगे तो राष्ट्रपति करें बर्खास्त- अवधेश प्रसाद

संबंधित समाचार