लखीमपुर खीरी : गाय खोलकर ले जाने के विरोध पर दो महिलाओं में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

धौरहरा/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रतापीबेहड़ गांव में खूंटे पर बंधी गाय को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। आरोप है। इस पर दोनों में मारपीट होने लगी। पिटाई से एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एससीएसटी एक्ट भी लगाया है।

गांव प्रतापीबेहडज़ निवासी रागनी देवी ने बताया कि उन्होंने करीब एक साल पहले छुट्टा घूम रही गाय को बांध लिया था और उसको खिला पिलाकर पालन पोषण कर रही थी। अब गाय बच्चा देने वाली है। 22 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे दिन गांव की राजेश्वरी पत्नी राधेश्याम यादव उसके घर आई और गाय को अपना बताकर लेकर जाने की बात करने लगी। इसका उन्होंने विरोध किया और यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस दोनों को समझा बुझाकर वापस चली गई। मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे राजेश्वरी फिर उसके घर पहुंची और गाय खूटे से खोलकर लेकर जाने लगी। आरोप है कि जब उन्होंने उसका विरोध किया तो लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी। जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। 

संबंधित समाचार